एथलेटिक मीट आज से, छात्र दिखाएंगे दम
एसडीकॅालेज की 55वीं वार्षिक एथलीट 13 और 14 फरवरी को कॅालेज मैदान में करवाई जा रही है। इसके उपलक्ष्य में वीरवार को कॅालेज की छात्राओं ने शहर में मशाल मार्च निकाला।
कॅालेज के पीआरओ शोएब जफर और शारीरिक विभाग के मुखी प्रो. बहादर सिंह ने बताया कि इन खेलों का उद्घाटन जगदीश कुमार मित्तल सेवानिवृत आईजी पंजाब पुलिस करेंगे। जबकि अंतिम दिन डीएसपी पलविंदर चीमा मुख्यातिथि होंगे। इन खेलों में कॅालेज के एसडी डिग्री कॅालेज, एसडी कॅालेज ऑफ एजुकेशन, एसडी कॅालेज ऑफ फार्मेसी, एसडी कॅालेज ऑफ डी फार्मेसी और डा. रघुबीर प्रकाश एसडी सीनियर सेकंडरी स्कूल के करीब एक हजार स्टूडेंट्स खेलों में भाग ले रहे हैं।
इस एथलेटिक मीट में रेस, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, ऊंची छलांग, लंबी छलांग, रस्साकसी आदि के मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट, वॉलीबाल, सर्कल बाल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन के मुकाबले भी होंगे और विजयी खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा।
एथलीट मीट के दौरान मशाल मार्च निकालते एसडी कालेज के स्टूडेंट्स।