पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कॉलरशिप टेस्ट के विजेता सम्मानित

स्कॉलरशिप टेस्ट के विजेता सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी प्राइमरी स्कूल बाबा आला सिंह में करवाया गया टेस्ट

भास्करन्यूज|बरनाला

ब्लॉकप्राइमरी वजीफा परीक्षा कुलदीप सिंह भुल्लर की अगुवाई में सरकारी प्राइमरी स्कूल बाबा आला सिंह में करवाई गई। इसमें स्टूडेंट्स को बौद्धिक ज्ञान के साथ-साथ भविष्य से जुड़े सवालों और नकल ना करने के जीवन पर पड़ने वाले महत्व के बारे में बताया गया।

इस मौके पर परीक्षा के कोऑर्डिनेटर नवदीप शर्मा ने कहा कि पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों कलाई की घड़ी के अलावा क्रमवार 2100, 1500 1100 रुपए दिए गए। परीक्षा का प्रबंध हेड टीचर हरबंस सिंह और स्टाफ ने किया। परीक्षा में पहले स्थान पर सरकारी स्कूल राजिया का लखविंदर सिंह, दूसरा स्थान सरकारी स्कूल अतरगड़ की जश्नप्रीत कौर, तीसरा स्थान सरकारी स्कूल धौला की नाजिया ने प्राप्त किया। पहले 15 स्थान पर कमलप्रीत जलूर, हरभगवान धूरकोट, आकांक्षा धौला, सुनीता फतेहगढ़ छन्ना, साजिया बंगेहर पत्री, खुशप्रीत कौर धनौला, शिष्ट्री बाबा आला सिंह, अमनदीप कौर रूड़ेके, हुस्नप्रीत प्रेम नगर, हुस्नदीप रानी प्रेम नगर, जसप्रीत कौर हरीगड़ा, जगजीत कौर कौर खुड्डी खुर्द ने हासिल किए। जिला शिक्षा अफसर सर्व-सुखजीत सिंह कोऑर्डिनेटर कुलदीप भठ्ठल, हरवंस सिंह, कर्मजीत भोतना, नवदीप शर्मा, सुखपाल सिंह, ऊषा रानी, रश्मि गर्ग, प्रकट सिंह, विजय धौला हाजिर थे।