अध्यापकों की रिहाई के लिए सौंपा ज्ञापन
बरनाला|रोपड़ कीजेल में बंद अध्यापकों की रिहाई के लिए एसएसए/रमसां अध्यापकों ने सीएम के नाम अकाली दल के जिला-प्रधान परमजीत सिंह खालसा को ज्ञापन सौंपा। जिला-प्रधान निर्मल चुहानके और महासचिव सुखदीप तपा ने बताया कि अध्यापकों के संघर्ष को सरकार लाठियों के बल से दबाना चाहती है जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि अध्यापकों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।