छापेमारी में 16 लाख की दवाएं बरामद
भास्कर न्यूज| संगरूर/बरनाला
सेहतविभाग की टीम द्वारा सिटी बरनाला में दवाओं की विभिन्न दुकानों पर औचक छापेमारी करके लगभग 16 लाख रुपए की अवैध दवाएं पकड़ी गई हैं। विनय कुमार जिंदल ज़ोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी, संगरूर ज़ोन की अगुवाई में ड्रग्स इंस्पेक्टर संतोष कुमार जिंदल, करुणा गुप्ता, रूपप्रीत कौर, अमनदीप वर्मा, गुणदीप बांसल रूपइंद्र कौर की टीम ने सिटी बरनाला में निखिल मेडीकोज़ केसी रोड, रूपेश कुमार चिंटू रोड, महेश कुमार पुत्र अमरनाथ अहाता नरायण सिंह वाला में छापेमारी की है। जहां से लगभग 16-17 लाख रुपए की दवाएं पकड़ी हैं। ज्यादातर दवाएं फिजिशियन सैंपल हैं। विनय कुमार जिंदल के अनुसार रुपेश कुमार महेश कुमार से जिस जगह से दवाएं सील की गई हैं उस जगह के लाइसेंस भी नहीं थे। पकड़ी गई दवाओं में लगभग 1 लाख गोलियां, 20 हजार कैप्सूल, 1200 करीम, 200 बोतल, 1200 इंजेक्शन, 1000 इनहेलर, 400 सैशे 33 किटें बरामद की गई हैं। इसके अलावा करण मेडिकल एजेंसी जनता नगर धूरी से लगभग 77 हजार रुपए की दवाएं वेद प्रकाश एंड सनज़ दिड़बा से लगभग 30 हजार रूपए की दवाएं पकड़ी गई हैं।
बरनाला|चुनाव आतेही अवैध शराब की सप्लाई करने वाले सौदागर पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। पुलिस भी उन्हें रोकने के लिए कमर कस चुकी है। पुलिस ने एक ही दिन में चार लोगों पर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किए। पुलिस ने 96 बोतल अवैध शराब 50 लीटर लाहन बरामद किया। पुलिस ने बरनाला, भदौड़ धनौला में चार मामले दर्ज किए है। इनमें रोहित कुमार पर अवैध रूप से 48 बोतल शराब रखने अवतार सिंह पर 36 बोतल अवैध शराब रखने का मामला दर्ज किया है। पुलिस स्टेशन भदौड़ में धर्म सिंह पर अवैध तौर पर 12 बोतल शराब रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस स्टेशन धनौला में सुखविंदर सिंह के घर पुलिस ने छापा मार कर 50 लीटर लाहन बरामद की।