पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"किसानों के लिए शुरू होगी बीमा स्कीम\'

\"किसानों के लिए शुरू होगी बीमा स्कीम\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | धनौला(बरनाला)

खजानामंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने मंगलवार को धनौला में पत्रकारों से कहा कि आज देश के किसान मजदूरों की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

सरकार ऐसे छोटे दुकानदारों किसानों के लिए बीमा स्कीम शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर देश में किसानों के लिए स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशें लागू होने पर किसानों के मसले हल हो जाएंगे। एक सवाल के जवाब में ढींडसा ने कहा कि सरकार किसानों की मोटरों के बिल बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दो सालों से पंजाब की नुहार बदली जा रही है। लोगों की हरेक समस्याओं का हल भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवंबर में होने जा रहे नगर काउंसिल चुनाव में शिअद जल्द ही प्रदेश में उम्मीदवारों की सूची जारी करने जा रही है, जिसमें साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

इस अवसर पर अमनवीर सिंह चैरी, प्रकाश चंद गर्ग, जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह खालसा, रविंदर सिंह रम्मी ढिल्लों, मक्खन धनौला, ब्लाॅक समिति मेंबर सुखविंदर सिंह, सरपंच जोगिंदर सिंह, थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरभजन सिंह, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, क्लब के प्रधान बलवीर सिंह, रणजीत सिंह, सुखपाल सिंह आदि मौजूद थे।(सागर)

धनौला में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते खजाना मंत्री पंजाब परमिंदर सिंह ढींढसा।