- Hindi News
- \"अक्टूबर के अंत तक बन जाएगा जत्थेबंदक ढांचा\'
\"अक्टूबर के अंत तक बन जाएगा जत्थेबंदक ढांचा\'
राशन के नीले कार्डों में हुए घपले की उच्चस्तरीय जांच हो : भगवंत मान
भास्कर न्यूज | संगरूर/बरनाला
आमआदमी पार्टी के पंजाब के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने संगरूर और बरनाला में अलग-अलग प्रेस कॉन्फेंस कर कहा है कि आप का अभी तक जत्थेबंदक ढांचा नहीं बन सका है। जत्थेबंदक ढांचे का बनना ही आप का उपचुनाव में हार का कारण बना है।
उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने के अंत तक पार्टी का जत्थेबंदक ढांचा पूरी तरह से मुकम्मल हो जाएगा। इसमें यूथ विंग, स्टूडेंट विंग, किसान विंग, दलित विंग, वकील विंग, व्यापारी विंग, महिला विंग आदि मुकम्मल कर लिए जाएंगे। जत्थेबंदक ढांचे की तैयारी को लेकर ही वह पंजाब में पूरे जिलों का दौरा कर रहे हैं। वर्करों से बैठक कर उनकी फीडबैक ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आप पंजाब में सभी जगह नगर काउंसिल चुनाव लड़ेगी परंतु पार्टी का मुख्य निशाना 2017 विधानसभा चुनाव है।
इस मौके पर जस्सी सेखों, दलवीर ढिल्लों, बचन बेदिल, दीपक जैन, डा. एएस मान, सनी राय, अवजिंदर संघा, प्रिंस भारद्वाज, गुरलाल लाली, रणजीत पंधेर, डा. कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं उन्होंने संगरूर में वर्करों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिअद अब बादल एंड कंपनी बन चुका है। जिसने पंजाब को तबाही की ओर धकेल दिया है। पंजाब के हालात बेहद नाजुक हैं। बादल परिवार कांग्रेस से पंजाब को मुक्त करवाने के लिए पूर्ण एकता की जरूरत है। सांसद भगवंत मान ने कहा कि किसानों की फसलों की बिक्री करवाने के लिए इस बार वह खुद अनाज मंडियों में तंबू लगाकर बैठेंगे।
संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप के पंजाब के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर।