- Hindi News
- ट्रक से 20 बोरियां भुक्की बरामद, तीन पर पर्चा दर्ज
ट्रक से 20 बोरियां भुक्की बरामद, तीन पर पर्चा दर्ज
बरनाला | सीआईएस्टाफ की पुलिस ने मंगलवार को शहर के वाइएस कॅालेज हंडियाया के पास नाकाबंदी कर एक ट्रक से भुक्की की 20 बोरियां बरामद की है। जो ब्लीचिंग पाऊडर में छिपाकर रखी हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि मंगलवार को डीएसपी महलकलां सुरिंदरपाल सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने अपनी टीम सहित वाइएस स्कूल हंडियाया के पास नाका लगाया हुआ था। जब उन्होंने शक के आधार पर एक ट्रक को रोककर जब तलाशी ली तो उसमें से भुक्की की 20 बोरियां बरामद हुई। जो ब्लीचिंग पाऊडर में छिपाकर रखी गई थी। एसएसपी ने बताया कि तीन आरोपियों जिनकी पहचान कुलदीप सिंह, गुरचरन सिंह और करनेक सिंह निवासी गांव उमरेवालां जिला जालंधर के तौर पर हुई है। तीनों आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है।