बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई
बरनाला|जिले मेंसिविल सर्जन डॉक्टर रेणू की अगुवाई में तीन दिवसीय पोलियो अभियान चलाया गया। जिसमें जिले के 0 से लेकर 5 साल तक के 5487 बच्चों को सेहत कर्मियों ने पोलियो की बूंदें पिलाई। जिला टीकाकरण अफसर डा.महिंदर सिंह ने बताया कि जिले में 0 से लेकर 5 साल तक के 5487 बच्चों को सेहत कर्मियों ने घर-घर जाकर भी पोलियो की बूंदें पिलाई। इस दौरान डा. ज्ञानचंद डिप्टी डायरेक्टर सेहत परिवार भलाई विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जिले के कई जगहों पर चेकिंग भी की गई।