- Hindi News
- त्रियोदशी मेले में भजनों पर खूब झूमे भक्त
त्रियोदशी मेले में भजनों पर खूब झूमे भक्त
शहरके चौधरियां वाला प्राचीन शिव मंदिर में गतरात्रि त्रियोदशी मेले पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने दूध, दही, बेलपत्र, शहद, फल, फूल आदि से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों के साथ माहौल को शिवमय बना दिया। इस अवसर पर श्री दिव्य ज्योति जागृति संस्थान सुनाम द्वारा भोलेनाथ का मधुर संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें पूज्य गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी हरीप्रिता भारती और साध्वी गुरप्रीत भारती ने भोलेनाथ की गाथाओं प्रवचनों से संगत को निहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि शिव का अर्थ है कल्याणकारी। भगवान शिव जल्दी ही प्रसन्न होने वाले देवों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव भक्त द्वारा उन पर जल का एकमात्र कटोरा चढ़ाने से ही वह प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए तो वह देवों के देव महादेव कहलाते हैं।
शिव मंदिर में आयोजित भजन संध्या में मौजूद महिलाएं।