पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में श्रीराम के जन्म पर श्रद्धालुओं ने लगाए जयघोष

रामलीला में श्रीराम के जन्म पर श्रद्धालुओं ने लगाए जयघोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहाशक्ति कला मंदिर के प्रधान अनिल दत्त शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम से रामलीला शुरू की गई, जिसमें भगवान श्रीराम जी का जन्म, नारद मोह, रावण-नंदीगण संवाद और देवताओं की भगवान विष्णु जी से अराधना का कलाकारों ने सफल मंचन किया। पहले दिन रामलीला का उद्घाटन संत समाज के प्रवक्ता स्वामी श्री सहज प्रकाश जी महाराज, प्रधान अनिल दत्त शर्मा और मनीषी दत्त शर्मा ने किया। गणेश जी महाराज की स्तुति के बाद कलाकारों ने रामलीला का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर जैसे ही कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म का सफल मंचन किया तो रामजन्म होते ही लोगों ने जयघोष लगाने शुरू कर दिए, जिससे माहौल राममय बन गया। प्रधान अनिल दत्त शर्मा और मनीषी दत्त शर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को सीता जन्म, 25 को सीता स्वयंवर, 26 को राम बनवास के कारण, 27 को राम बनवास, 28 को भरत मिलाप, 29 को सीता हरण, 30 को सुग्रीव-राम मित्रता, 1 अक्तूबर को लंका दहन, 2 को रावण, कुंभकरण मेघनाथ का वध और 4 अक्तूबर को भगवान राम का राजतिलक दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान हनुमान जी की भूमिका मनीषी दत्त शर्मा, रावण की भूमिका अनिल दत्त शर्मा विगत 19 सालों से अदा करते रहे हैं जबकि राम जी की भूमिका रिंकू, लक्ष्मण की मुनीश जीवन, सीता की राजू सोहल, दशरथ की विनोद वर्मा, भरत की जिम्मी मित्तल, शंकर की मुनीश कुमार, कुंभकरण की तरुण गर्ग और मेघनाथ की भूमिका सुधाषू दत्त शर्मा अदा कर रहे हैं।

महाशक्ति कला मंदिर की स्टेज पर रामलीला का सफल मंचन करते कलाकार।

संगरूर में श्री रामलीला का शुभारंभ करते हुए ईओ सुरजीत सिंह।

संगरूर में भी रामलीला का मंचन शुरू

संगरूर|पुरुषार्थी श्रीराम लीला कमेटी पटियाला गेट संगरूर द्वारा रामलीला का मंचन शुरू कर दिया गया है। श्री रामलीला का शुभारंभ ईओ सुरजीत सिंह ने रीबन काटकर किया। कमेटी के प्रधान जतिंदर कालड़ा ने ईओ का स्वागत किया। इस दौरान मनमोहक झांकियां पेश की गई। कालड़ा ने कहा कि हमें भी भगवान श्री राम चंद्र के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर देसराज शर्मा, प्रेम प्रकाश काशी, जगदीश नागपाल, दौलत राम, खतरी राम कुमार, गौरव गाबा, विशाल कुमार आदि मौजूद थे।