मांगों को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मजदूरोंने मंगलवार को एसडीएम दफ्तर पर मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बेघर मजदूरों को रिहायशी प्लाॅट देने, घर बनाने के लिए 3-3 लाख की ग्रांट देने, मनरेगा की तर्ज पर शहरी मजदूरों पर रोजगार की गारंटी के लिए कानून बनाने और गंदे पानी की निकासी का प्रबंध करने की मांग उठाई।
इस अवसर पर कामरेड गुरप्रीत सिंह रूड़ेकेकलां और महासचिव कामरेड हरमनदीप सिंह हिम्मतपुरा ने कहा कि सरकार प्रशासन उनकी मांगों को पूरा करने की बजाय लगातार टालमटोल कर रही है। शहरी मजदूरों की हालत भी दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। शहरी मजदूर सफाई की कमी कारण पानी की निकासी के योग्य प्रबंध नहीं होने के कारण बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कामरेड रूप सिंह, राम सिंह बदरा, स्वर्ण सिंह जंगियाना, चंदरदेव, राम कुमार, रेखा, अमरजीत कौर, सरबजीत कौर, सुखविंदर कौर, जसवीर, जयपाल, सोनू, विनोद कुमार, गुरप्रीत कौर, बुद्धराम, गोरा सिंह आदि ने भी धरने को संबोधित किया। (रमेश सिंगला)
तपा में मांगों को लेकर धरना देकर नारेबाजी करते मजदूर किसान।