वार्डबंदी की बैठक रही बेनतीजा
मंगलवारको रेस्ट हाऊस में हुई वार्डबंदी की बैठक बेनतीजा रही। नई वार्डबंदी पर कांग्रेस के साथ-साथ अकाली दल भाजपा ने भी फाइनल वार्डबंदी पर एेतराज दर्ज करवाया। एतराज की लिस्ट लेकर लोकल बॉडी के डिप्टी डायरेक्टर चंडीगढ़ रवाना हो गए। नई वार्डबंदी का इंतजार कर रहे नेताओँ को और इंतजार करना पड़ेगा। बैठक में एसडीएम अमनदीप बांसल, ईओ नगर काउंसिल अशोक अरोड़ा, कांग्रेस के विधायक केवल सिंह ढिल्लों की तरफ से उनके पीए गुरजीत बराड़, अकाली दल की तरफ से यूथ जिला प्रधान रम्मी ढिल्लों, भाजपा के नेता सुभाष मक्कड़ा ने भाग लिया। कांग्रेस के गुरजीत बराड़ ने कहा कि नई वार्डबंदी में बहुत खामियां है। अकाली दल भाजपा नेताओं ने अपनी सहुलियत के हिसाब से वार्डबंदी करवाई है। जिससे कांग्रेस के वार्डों को तोड़ा जा सके। भाजपा नेता सुभाष मक्कड़ा अकाली नेता रम्मी ढिल्लो ने कहा कि नई वार्डबंदी पर उन्होंने भी ऐतराज दर्ज करवाए हैं। एसडीएम बांसल ने कहा कि चंडीगढ़ से दोबारा वार्डबंदी की फाइल आने के बाद जल्द ही अगली बैठक रखी जाएगी।
1. वार्डोंके नंबर लड़ीवार नहीं है। वार्ड नंबर एक शहर के पूर्वी हिस्से में है और वार्ड नंबर दो दक्षिण में है। जो गलत है। सभी वार्ड इसी तरह गलत तरीके से लगाए गए है।
2.पहलेतय हुआ था कि वार्ड नंबर 1, 4, 7, 10, 13, 16, 19, 22, 25, 28, 31 को लेडीज के लिए आरक्षण कानून के हिसाब से अरक्षित किया जाएगा, लेकिन अपने हिसाब से सरकार ने लेडीज अरक्षित वार्ड बदल दिए।
3.नगरकाउंसिलके पूर्व प्रधान मक्खन शर्मा के वार्ड का ज्यादातर हिस्सा एससी अरक्षित वार्ड में डाल दिया। कानून के हिसाब से जहां ज्यादा आबादी एससी भाईचारे की हो उस वार्ड को एससी अरक्षित किया जाता है। लेकिन बड़े कांग्रेसी नेताओँ को चुनाव से दूर रखने के लिए ये हथकंडा अपनाया गया।
4. वार्ड नंबर 21, 12 11 की गलियों को बेहद गलत तरीके से तोड़कर दूसरे वार्डों के साथ जोड़ा गया है।
5. वार्डबंदी सही तरीके से नहीं की गई जो लोगों को आसानी से समझ सके।
ये हैं नई वार्डबंदी को लेकर दर्ज करवाए गए एेतराज