पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएम मोदी और राजिंदरा कॉलेज फाइनल में

एमएम मोदी और राजिंदरा कॉलेज फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियालायूनिवर्सिटी की तरफ से बरनाला के किंग्स कॅालेज में आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट के शनिवार को छठे दिन खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मक्खन शर्मा, कालेज के चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा, वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह बाजवा, बलजीत सिंह मान विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात करते उन्हें सामाजिक बुराइयों खिलाफ जागरूक किया। कॅालेज के डीपी जगसीर सिंह ने बताया कि शनिवार को मैच किंग्स कॅालेज की टीम और सरकारी राजिंदरा कॅालेज बठिंडा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें किंग्स ग्रुप की टीम की तरफ से टॉस जीतकर बैटिंग की गई और 81 रनों का स्कोर बनाया। दूसरी तरफ सरकारी राजिंदरा कालेज बठिंडा की टीम की तरफ से 17.5 ओवर और 4 विकेट पर82 रन बनाकर जीत हासिल की। कॅालेज के एमडी गुरविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि बठिंडा की टीम के सबसे ज्यादा स्कोर और दो विकेट लेने वाले संदीप को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया गया। इस तरह, सरकारी राजिंदरा कालेज बठिंडा की टीम और एमएम मोदी कॅालेज पटियाला की टीम अब फाइनल में पहुंची। आज की विजयी टीम को मक्खन शर्मा और हरदेव सिंह बाजवा चेयरमैन ने सम्मानित किया। इस मौके पर परमजीत सिंह बाजवा, मोहिंदर खन्ना, करमवीर सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद थे।

बरनाला में शनिवार को किंग्स कॉलेज में खिलाड़ियों से मुलाकात करते मक्खन शर्मा, हरदेव सिंह बाजवा अन्य।