400 बच्चों के दांतों का चेकअप
बरनाला|लायंस क्लबयूथ के प्रधान अंकित थापर और चेयरमैन विकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को नेशनल पब्लिक स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल अकालगढ़ बस्ती में स्कूली बच्चों के दांतों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें दोनों स्कूलों के करीब 400 बच्चों के दांतों का चेकअप किया गया। प्रधान अंकित थापर और चेयरमैन विकेश कुमार ने बताया कि इस कैंप का उद्घाटन शिरोमणि अकाली दल युवा व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल ने किया जबकि व्यापारी विंग के जिला महासचिव सौरव जिंदल विशेष तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर सिंगला अस्पताल के डाक्टर केशव सिंगला और डाक्टर रशिप सिंगला ने बच्चों के दांतों का चेकअप किया। इस अवसर पर पीआरओ बिन्नी जिंदल, सचिव राजदीप सिंह, भुपिंदर सिंह, अश्वनी सिंगला,आशु जसवाल, नौहर सिंह, सोनम, भुपिंदर कौर आदि मौजूद थे।