पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरी मइया के दरबार में सब लोगों का खाता है पर झूमे भक्तजन

मेरी मइया के दरबार में सब लोगों का खाता है पर झूमे भक्तजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रोंके उपलक्ष्य में श्री गणेश उत्सव क्लब की तरफ से हंडियाया रोड पर बाबा दीप सिंह नगर में 7वां श्री दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधान हरीश गोयल, जतिंदर गोयल और जीवन गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत कथा करवाई जा रही है। शनिवार को नवरात्रों के तीसरे दिन आचार्य सूर्यकांत ने मां की महिमा का मनमोहक ढंग से वर्णन कर संगतों को निहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि अच्छा कर्म करने वालों को हमेशा सुख मिलता है और बुरे कर्म करने वाले हमेशा दुख ही पाते हैं। आचार्य सूर्यकांत जी ने मेरी मइया के दरबार में सब लोगों का खाता आदि भेंटों को सुनाकर संगतों को निहाल कर दिया। इस मौके पर सुभाष गर्ग, परवीन रानी, जीवन गर्ग, कलाकार विक्रम राठौड़, पंडित बिट्टू शर्मा आदि मौजूद थे।

नवरात्रों पर हंडियाया रोड पर आयोजित दुर्गा महोत्सव पर मां भगवती की आराधना करते श्री गणेश उत्सव क्लब के पदाधिकारी।