48 घंटे बाद भी बच्चे का नहीं लगा सुराग
25सितंबर को सुबह 5 बजे एसएसपी दफ्तर के सामने स्थित झोपड़पट्टी से गायब हुआ पांच साल के बच्चे का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस बच्चे को खोजने में अबतक नाकाम रही है। वहीं पीड़ित मां ने पंजाब के डीजीपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। मां राम प्यारी और पिता शीशपाल ने बताया कि उसका पांच माह का बच्चा धन्ना सिंह सोया हुआ था सुबह पांच बजे उठी तो बच्चा वहां से गायब था।
फूलबेचकर करते हैं गुजारा : पीड़ितमां ने बताया कि वह और उसके पति शीशपाल विभिन्न शहरों में फूल बेचकर गुजारा करते हैं। गत दिनों वह बरनाला में नवरात्रों को लेकर फूल बेचने के लिए आए थे और रात काटने के लिए वह अनाज मंडी एसएसपी दफ्तर के सामने रुक गए। जहां से उनका पांच माह का बच्चा कोई अगवा करके ले गया।
एसएसपीबोले: जल्द मिल जाएगा सुराग
एसएसपीउपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि पुलिस पुरी गहनता के साथ बच्चे की तलाश के लिए काम कर रही है। जल्दी ही अगवा हुए बच्चे का सुराग लगा लिया जाएगा।
अपने बच्चे की खोज के लिए गुहार लगाती बच्चे की मां।