दिनदहाड़े महिला से पर्स छीनी
तपा(बरनाला)|तपा मेंदिनदहाड़े दो बाइक सवार झपटमार एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला बलजीत कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी को गांव पक्खोकलां से दवा दिलाकर तपा की तरफ से होकर स्कूल रोड को जा रही थी तो रास्ते में बाइक सवार झपटमारों ने उसके हाथ में पकड़ा पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि पर्स में दो हजार रुपए कैश, मोबाइल फोन अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।(रमेश सिंगला)