सड़क हादसे में एक की मौत
बरनाला|धनौला मेंकार बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार की मौत हो जाने से कार चालक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस स्टेशन धनौला के थानेदार दिलवार सिंह ने कहा कि पर्मजीत सिंह के बयान के आधार पर रमिंदर सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। उसने अपने बयान में कहा कि उसका भाई अमरजीत अपने बाइक पर घर वापिस रहा था। संगरूर की तरफ से रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।