मैनेजमेंट के खिलाफ चौकीदारों का धरना
नौकरीसे निकाले जाने के विरोध में एफसीआई के चौकीदारों ने शुक्रवार को लगातार छठे दिन मैनेजमेंट के खिलाफ धरना दिया। इस अवसर पर एफसीआई माल गोदाम के चौकीदारों ने कहा कि जब तक उन्हें नौकरी पर बहाल नहीं किया जाता तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। इस मौके पर मजदूर नेता खुशियां सिंह, मोहन सिंह, जगराज रामा, सुशील कुमार ने कहा कि एफसीआई में पिछले कई साल से गरीब परिवारों से संबंधित कच्चे कर्मचारी चौकीदार के रूप में काम कर रहे हैं। सरकार ने उन्हें पक्का करने की बजाय बिना कोई कारण बताए नौकरी से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो तो इस संघर्ष को और तेज करेंगे। इस मौके पर उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जगराज रामा, हरदीप सिंह, बिल्लू सिंह, हरमन सिंह आदि हाजिर थे।
बरनाला में एफसीआई के दफ्तर के सामने सरकार और एफसीआई अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते चौकीदार