पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती समारोह में झूमे भक्त

अग्रसेन जयंती समारोह में झूमे भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसभा बरनाला की तरफ से अध्यक्ष सेठ लखपतराय लक्खी की अध्यक्षता में ग्रीन एवेन्यू में स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से करवाया गया।

इसमें मुख्य संसदीय सचिव और बठिंडा के विधायक सरूपचंद सिंगला और बरनाला के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। श्री रामायण पाठ के भोग डालने के बाद पंडित अमन शर्मा (गुरमां वाले) ने संगीतमय ढंग से भजन संध्या कर लोगों को निहाल कर दिया। उन्होंने अपने मनमोहक भजनों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। सरूप चंद सिंगला ने लोगों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने अग्रसेन जयंती की बधाई दी और कहा कि वह हमेशा अग्रवाल समाज के साथ खड़े हैं। समारोह को चेयरमैन ग्रीन एवेन्यू अशोक कुमार गर्ग, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रीतम जिंदल, युवा व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल, पनेसर कंबाइन के एमडी जगजीत सिंह, एडीसी परवीन कुमार, प्रदीप गोयल, रामपाल सिंगला ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर ट्राइडेंट उद्योग समूह के वरिष्ठ अधिकारी रूपिंदर गुप्ता, शिव सेवा संघ के प्रधान कमल गुप्ता, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान मक्खन शर्मा, हरविंदर चहल, सियासी सचिव गुरजीत बराड़, समाजसेवी संजीव शौरी, पंजाब प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष परवीन सिंगला, महासचिव रामपाल सिंगला, सुभाष मक्कड़ा, अश्वनी आशू, मोनू गोयल, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बांसल, आस्था कॉलोनी के एमडी दीपक सोनी, समाजसेवी प्यारा लाल राएसरियां, प्रेम राएसरियां, रविंदर अरोड़ा, शशिकांत चोपड़ा, मुनीश मिंटा, शहरी प्रधान अमनदीप गोयल, बीरबलदास ठेकेदार, दीवार चंद बांसल, देसराज जिंदल मौजूद थे।

समारोह में सीपीएस और बठिंडा के विधायक सरूप चंद सिंगला संबोधित करते हुए।

शुक्रवार को अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में महाराजा अग्रसेन की आरती करते विधायक केवल सिंह ढिल्लों अन्य।

शुक्रवार को समारोह में कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों को सम्मानित करते अग्रवाल सभा के पदाधिकारी।