- Hindi News
- राम वनवास के मंचन पर लोगों की आंखों में छलके आंसू
राम वनवास के मंचन पर लोगों की आंखों में छलके आंसू
श्रीमहाशक्ति कलां मंदिर की स्टेज पर चल रही रामलीला के दौरान कलाकारों ने राम वनवास का सफल मंचन किया। रामलीला का उद्घाटन अनिल दत्त शर्मा ने किया। इस दौरान कैकेयी ने जैसे ही भगवान राम को 14 साल का वनवास दिया तो लोगों की आंखों में आंसू छलक पड़े।
लोगों ने जय श्री राम के जयकारों से माहौल को राममय बना दिया। समाजसेवी मनीषी दत्त शर्मा ने कहा कि रामलीला 4 अक्टूबर तक चलेगी। शनिवार को भरत मिलाप, 29 को सीता हरण, 30 को लंका दहन, 1 को कुंभकरण और मेघनाद का वध, 2 को रावण का वध और 4 को भगवान राम का राजतिलक किया जाएगा। उन्होंने समूह शहरवासियों को रामलीला में पहुंचने की अपील की है।
रामलीला के दौरान राम वनवास का सफल मंचन करते कलाकार।