पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गा महोत्सव में मां की भेंटों पर झूमे भक्तजन

दुर्गा महोत्सव में मां की भेंटों पर झूमे भक्तजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगणेश उत्सव क्लब हंडियाया रोड पर बाबा दीप सिंह नगर में नवरात्रों पर 7वें श्री दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया। जिसके दूसरे दिन भागवत-भास्कर आचार्य सूर्यकांत शास्त्री ने श्री देवी भागवत कथा कर संगतों को निहाल कर दिया। आचार्य सूर्यकांत ने कहा कि नवरात्रों पर जो भी भक्तजन मां की सच्चे मन से आराधना करता है मां उसकी हर मनोकामना पूरी करती है। उन्होंने मां भगवती की मनमोहक भेंटें सुनाकर संगतों को नाचने और झूमने पर विवश कर दिया। जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बन गया। प्रधान हरीश गोयल, जतिंदर गोयल और जीवन गर्ग ने बताया कि नवरात्रों पर रोजाना श्री देवी भागवत कथा हुआ करेगी। 1 अक्टूबर को जागरण होगा, जिसमें कलाकार राकेश राधे मां का गुणगान करेंगे और 2 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को समारोह में मां की आरती करते भक्तजन।