नशीली गोलियां सहित दो काबू
बरनाला| नशीलीगोलियों और शीशियों सहित तपा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन पर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन तपा के एसएचओ मलकीत सिंह ने कहा कि नाकाबंदी के दौरान संजीव कुमार पुष्पइंन्द सिंह को 200 नशीली गोलियां और 20 नशीली शीशियों के साथ गिरफ्तार किया।