कांवडि़ए का मुफ्त बीमा करे सरकार
बरनाला|रविवार कोप्राचीन रामलीला ग्राऊंड में पंजाब महाकांवड़ संघ की बैठक पंजाब प्रधान त्रिलोचन बांसल की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर विशेष समागम का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोचन बांसल ने भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा समक्ष ज्योति प्रचंड कर समागम की शुरुआत की। बांसल ने कहा कि सरकार कांवडिय़ों की सुरक्षा को लेकर जरा सी भी गंभीर नहीं है। उन्होंने सरकार से हरेक कांवडिय़ों का मुफ्त बीमा करने और कांवड़ लाते समय शिवरात्रि पर हाईवे पर रोड सेफ्टी एक्ट को लागू करते हाईवे पर सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। समागम को श्री महाशिव कांवड़ संघ के प्रधान रविंदर शर्मा, जगदीश शर्मा सचिव, अजय कुमार कैशियर, राकेश टोना, नीरज चौधरी, हैप्पी, रविंदर कुमार, त्रिनेत्र कांवड़ संघ के प्रधान राकेश कुमार, योगेश कांसल, तरुण कांसल, योगराज आदि ने भी संबोधित किया।