स्वच्छ भारत मुहिम का किया आगाज
रविवारको डिप्टी डीईओ सुखदीप सिंह की अगुवाई में सरकारी प्राइमरी स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान मुहिम की शुरुआत की गई।
उन्होंने कहा कि हमें अपने स्कूल अपने आसपास की सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सारे सरकारी स्कूलों की सफाई की जाएगी और उन्होंने बच्चों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सफाई अिभयान से बच्चों में भी स्वच्छता के प्रति जागरुकता आएगी। उन्होंने कहा कि हमें घर और आसपास के जगहों की रोजाना सफाई करनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल में पौधे भी लगाए गए। इस मौके पर हरबंस सिंह संघेड़ा, सरबदीप कुमार, रविंदर सिंह, जसवंत सिंह, गुरदास सिंह, दर्शन सिंह, काका सिंह, परमजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, मैडम जतिंदर कौर, वीरपाल कौर, सरबजीत कौर, चरनजीत कौर, इंदरजीत कौर, परमजीत सिंह आदि मौजूद थे।(राकेश गर्ग)