पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भरत मिलाप पर भक्तों ने लगाए जयघोष

भरत मिलाप पर भक्तों ने लगाए जयघोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहाशक्ति कलां मंदिर की स्टेज पर आयोजित रामलीला में कलाकारों ने भरत मिलाप का सफल मंचन किया।

इस दौरान कलाकारों ने जैसे ही भरत मिलाप का दृश्य पेश किया तो उपस्थित लोगों ने भगवान राम के जयघोष लगाने शुरू कर दिए। इस अवसर पर महाशक्ति कलां मंदिर के प्रधान अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि भगवान राम ने कभी भी अनुशासन नहीं तोड़ा। वह हमेशा मर्यादा में रहे। जिस कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम के नाम से पुकारा जाता है। उन्होंने लोगों को भगवान राम जी के दिखाए नेक रास्ते पर चलने की अपील की।

कलाकार मनीषी दत्त शर्मा ने कहा कि सोमवार 29 सितंबर को बाली वध और सुग्रीव मित्रता का मंचन किया जाएगा। 30 सितंबर को लंका दहन, 1 अक्तूबर को कुंभकरण मेघनाथ का वध और 2 अक्तूबर को रावण वध का सफल मंचन किया जाएगा। जबकि 4 अक्तूबर को भगवान राम जी का राजतिलक किया जाएगा। उन्होंने समूह शहरवासियों से रामलीला में पहुंचने की अपील की।

रामलीला के दौरान भरत-मिलाप का सफल मंचन करते कलाकार।