शहीदों के बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण
शहीद-ए-आजमशहीद भगत सिंह के जन्मोत्सव को समर्पित रविवार को विर्क मार्केट भदौड़ में पहला रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन अकाली दल बादल के जिलाप्रधान परमजीत सिंह खालसा और खेल प्रेमी पुष्पिंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर खालसा ने कहा कि हमें शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर नौजवानों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया और 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर जरनैल सिंह भोतना, अमरजीत सिंह तलवंडी, बाबा केवल कृष्ण, बलकार सिंह, डा.गुरमेल सिंह विर्क, डा.सतवंत सिंह औजला, डा.मनप्रीत सिंह सिद्धू, एसएचओ इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह, रणप्रीत सिंह, मक्खन सिंह, जगदीप सिंह, सुरिंदरपाल गर्ग, गुरदीप सिंह, जरनैल सिंह सेखो, करमजीत सिंह भुल्लर, राकेश कुमार, बलविंदर कुमार, उर्मिला देवी, नीतू रानी, सुखदेव सिंह जैद, सुरजीत सिंह संघेड़ा, अजय कुमार, अमर सिंह बीए, संतोख सिंह, बलविंदर सिंह, अनीश कुमार, जगसीर सिंह मौजूद थे। (राकेश गर्ग)
कैंप में रक्तदान करते नौजवान अन्य।