पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूर्नामेंट पर राजिंदरा कॉलेज का कब्जा

टूर्नामेंट पर राजिंदरा कॉलेज का कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीयूनिवर्सिटी पटियाला की तरफ से बरनाला के किंग्स काॅलेज में चल रहे इंटर काॅलेज किक्रेट टूर्नामेंट के रविवार को अंतिम दिन खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में सरकारी राजिंदरा कॅालेज बठिंडा की टीम ने एमएम मोदी कॅालेज पटियाला को हराकर टूर्नामेंट पर अपना कब्जा जमा लिया। इस अवसर पर किंग्स कॅालेज के एमडी गुरविंदर सिंह बाजवा और खेल विभाग के मुखी जगसीर सिंह ने बताया कि आज का फाइनल मैच एमएम मोदी कॅालेज पटियाला और सरकारी राजिंदरा कालेज बठिंडा की टीम में खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें सरकारी राजिंदरा कालेज बठिंडा की टीम विजयी हुई। बठिंडा की विजयी टीम को किंग्स कॅालेज के चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा और मैनेजिंग डायरेक्टर गुरविंदर बाजवा ने सम्मानित किया। इसके अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के कोट हरप्रीत सिंह, एमएम मोदी कॅालेज के कोच निशान सिंह, एम्पायर ललित कुमार, करमवीर सिंह, कमलदीप सिंह, साईं के किक्रेट कोच कमलकांत शर्मा को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह बाजवा, प्रिंसिपल एचआर गर्ग, परमजीत सिंह बाजवा, लवप्रीत बाजवा, सुखपाल सिंह धालीवाल इत्यादि मौजूद थे।

रविवार को मुकाबलों के अंतिम दिन कोचों को सम्मानित करते गणमान्य