चोर ने घर से उड़ाया कैश गहने
बरनाला|अहाता नारायणसिंह नगर में शनिवार रात एक घर से करीब एक लाख पचास हजार की नगदी 25 तोले सोने की चोरी कर ली गई। पुलिस ने घर के मालिक के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है। जतिंदर नाथ शर्मा ने बताया कि गत रात्रि वह अपनी बच्चों के साथ सो रहे थे। उनके साथ के कमरे में उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। जब वे देखने के लिए उठे तो काले कापड़ो में एक पतला सा व्यक्ति एक दम से कमरे से बाहर निकला उनके घर का मुख्य गेट के उपर से छलांग लगा कर भाग गया। जब उन्होंने कमरे में जा कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। वह अलमारी में एक कपड़े में बाध कर रखे रुपए गहने गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमण ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जो भी आरोपी होगा उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।