डेंगू मलेरिया के प्रति किया जागरूक
बरनाला|सेहत विभागके एसआई सुरजीत सिंह की अगुवाई में संधूपत्ती बरनाला में सेहत विभाग की टीम ने डेंगू मलेरियां बुखार और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए खड़े गंदे पानी में स्प्रे करवाई और लोगों को इसके बचाव संबंधी जागरूक किया। सेहत कर्मियों ने लोगों को सार्वजनिक जगहों पर तंबाकू पदार्थों का सेवन करने के प्रति भी जागरूक करते इसके कुप्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा सेहत कर्मियों ने लोगों को क्लोरिन की गोलियां भी बांटीं और अपने आसपास सफाई रखने के बारे में प्रेरित किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न जगहों पर तंबाकूनोशी करने वाले लोगों को चालान भी काटे गए। इस अवसर पर गुरमेल सिंह, गुरप्रीत सिंह जटाना, मदन लाल, विपन मानसा, मक्खन सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि हाजिर थे।