पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगवा लड़की की बरामदगी नहीं होने पर दी संघर्ष करने की धमकी

अगवा लड़की की बरामदगी नहीं होने पर दी संघर्ष करने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोमहीने पहले बरनाला से अगवा की गई गांव भैणी की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की बरामदगी नहीं होने और अपहरणकर्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस के खिलाफ लोगों में काफी रोष है। मंगलवार को संघर्षशील संगठनों का वफद नारायण दत्त की अगुवाई में एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण से मिला।

वफद ने एसएसपी से अगवा लड़की को बरामद कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई। वफद ने एसएसपी को बताया कि गांव की नाबालिग लड़की को गांव का ही एक बदमाश उसे अगवा करके ले गया। वह पहले भी दुष्कर्म के केस में छह साल की सजा काट चुका है। एसएसपी ने वफद को जल्द ही लड़की को बरामद कर अपहरणकर्ता को सख्त सजा देने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर वफद ने ऐलान किया की अगर जल्दी ही पुलिस ने अगवाकार खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो पुलिस के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा। इस मौके पर नारायण दत्त, चमकौर नैणेवाल, अनिल कुमार, मक्खन सिंह, डा.राजिंदरपाल, नवकिरन, निर्मल चुहानके, राजीव कुमार, डा.सोहन सिंह, जगराज धौला, बंत महिराज, जगदीप भदौड़ आदि मौजूद थे।

मंगलवार को अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी की मांग करते और पुलिस खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकने का ऐलान करते विभिन्न संघर्षशील संगठनों के लोग।