पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरनाला के व्यापारी के घर हरियाणा पुलिस ने की रेड

बरनाला के व्यापारी के घर हरियाणा पुलिस ने की रेड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेहूं की 1.82 बोिरयां चोरी करने का मामला

पिहोवा(हरियाणा) के फूड सप्लाई विभाग के सरकारी गोदामों में गत दिनों करोड़ों की गेहूं की चोरी हुई बोरियों के मामले में हरियाणा पुलिस ने बीती देर रात तो शहर के 40 फुटी गली में स्थित एक व्यापारी के घर दबिश दी, लेकिन घर में कोई नहीं मिला।

इसके बाद हरियाणा पुलिस बैरंग लौट गई। हरियाणा पुलिस के डीएसपी चंद्रपाल ने बताया कि गत दिनों पिहोवा के फूड सप्लाई के सरकारी गोदामों में से 1 लाख 82 हजार गेहूं की बोरियां खुर्दबुर्द हो गई थी।

पुलिस ने फूड सप्लाई के एक कर्मचारी राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि खुर्दबुर्द हुई गेहूं की बोरियों में से 80 हजार के करीब बोरियां उसने बरनाला के एक व्यापारी को बेच दी है। बीती रात हरियाणा पुलिस आरोपी राकेश कुमार की निशानदेही पर शहर के 40 फुटी गली में स्थित बीरबल दास/कांशी राम के घर पहुंची और रेड की, लेकिन पुलिस को घर में कोई नहीं मिला। डीएसपी चंदरपाल ने बताया कि दोबारा रेड कर व्यापारी को हिरासत में लिया जाएगा।

>आरोपी कारोबारी नहीं मिला, बैरंग लौटी टीम

बरनाला में फूड सप्लाई विभाग के आरोपी कर्मचारी राकेश कुमार को साथ लेकर व्यापारी के घर रेड करने जाती हरियाणा पुलिस।

खबरें और भी हैं...