पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार को घसीटती ले गई तेज रफ्तार प्राइवेट बस, कार चालक बचा

कार को घसीटती ले गई तेज रफ्तार प्राइवेट बस, कार चालक बचा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरवारसुबह हंडियाया रोड पर बठिंडा जा रही तेज रफ्तार लिबडा कंपनी की बस कार को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटती ले गई।

हादसे में जहां कार चालक बाल-बाल बच गया, वहीं बस के अंदर बैठी सवारियां भी बच गई। बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारूति कार चालक अमरिंदर सहजपाल निवासी बरनाला ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह अपनी कार से ड्यूटी पर जा रहा था तो तेज रफ्तार लिबडा कपनी की बस जोकि बठिंडा की तरफ जा रही थी। बस ने किसी वाहन को ओवरटेक करते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी और ब्रेक लगने पर बस कार को एक किलोमीटर तक घसीटती ले गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी बस चालक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

बरनाला: घटनास्थल पर जानकारी देते कार सवार अमरिंदर सहजपाल अन्य।

खबरें और भी हैं...