शहर रहा बंद, डीसी के भरोसे पर दोपहर को खोली दुकानें
गतसोमवार को शहर में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने पहुंचे सेहत विभाग के अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुए टकराव के बाद भड़के व्यापारियों ने मंगलवार को शहर पूर्ण तौर पर बंद रखने का आह्वान किया था और दोपहर तक सारी दुकानें बंद रहीं। डीसी के भरोसे के बाद दोपहर को सारे बाजार खुल गए। कारोबारियों के साथ-साथ यूथ कांग्रेसी और भाजपा कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे और डीसी दफ्तर का घेराव करके नारेबाजी की।
मंगलवार सुबह 8 बजे ही प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। सुबह बाजारों में जो दुकानें खुली थी उन सभी को बंद करवा दिया। बड़ी तादाद में व्यापारी भगत सिंह चौक के पास एकत्रित हुए।
जहां यूथ कांग्रेस के प्रधान सुरेश डिंपल उप्पली वर्करों के साथ पहुंचे और साथ ही भाजपा स्टेट के सदस्य मोहित कुमार भी पहुंचे। कारोबारियों के साथ-साथ यूथ कांग्रेसियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। बाजारों में रोष रैली निकालते हुए व्यापारी सीधे डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां धरना देकर सेहत विभाग के अधिकारियों पर भड़ास निकाली और उनकी बदलियां करने की मांग की।
जांच के आदेश दे दिए हैं : डीसी
डिप्टीकमिश्नर भुपिंदर सिंह राय ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के बाद जो भी आरोपी पाए गए उन पर बनती कार्रवाई होगी। व्यापारियों को भरोसा देकर शांत करवा दिया है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
व्यापारियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
डीसीभुपिंदर सिंह राय ने सभी व्यापारियों को अपने रूम में बुलाया जहां व्यापारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। डीसी ने सारी बात सुनने के बाद व्यापारियों को जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया और उन्हें शांत किया। डीसी के भरोसे के बाद व्यापार मंडल के प्रधान नीरज जिंदल ने कारोबारियों को दुकानें खोलने को कहा और फिर सारे बाजार खुल गए।
बदली नहीं हुई तो बुधवार से रोड जाम करेंगे कारोबारी
क्रांतिकारीव्यापार मंडल के प्रधान नीरज जिंदल, सन्नी कांसल, गगन कुमार, राकेश कुमार डेजी, कृष्ण बिट्टू ने कहा कि सेहत विभाग के अधिकारी सैंपलिंग के नाम पर छोटे व्यापारियों को तंग करते हैं और उनसे पैसों की मांग करते हैं। प्रधान नीरज जिंदल ने मांग की कि डीएचओ मोहन लाल, डा. तरूण बांसल और डा. राजदीप कौर की तुरंत बदली की जाए और अगर 24 घंटे के भीतर तीनों की बदलियां हुई तो बुधवार को व्यापारी बेमियादी तौर पर रोड जाम कर देंगे। अधिकारियों की धक्केशाही को व्यापारी अब कदाचित बर्दाश्त नहीं करेंगे।
डीसी दफ्तर का घेराव करके की नारेबाजी, अधिकारियों के तबादले की उठाई मांग
दुकानें बंद कर बाजारों में रोष प्रदर्शन करते व्यापारी।
मंगलवार को बंद पड़ी दुकानें। डीसी के भरोसे के बाद दोपहर को खुली।