पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज प्रताड़ना मामले में भाजपा किसान सैल के सचिव की नहीं हुई गिरफ्तारी

दहेज प्रताड़ना मामले में भाजपा किसान सैल के सचिव की नहीं हुई गिरफ्तारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला| भाजपाकिसान सैल के प्रदेश सचिव सुखमिंदर सिंह ग्रेवाल उसके भाई गुरमीत ग्रेवाल पर सिटी पुलिस स्टेशन बरनाला में गत 8 जनवरी को दहेज मांगने, तंग परेशान करने अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज हुआ था।

केस दर्ज होने के एक माह बाद भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी नहीं किया। पीड़िता आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। अमनदीप कौर निवासी बरनाला ने बताया कि पुलिस ने उसके पति गुरमीत ग्रेवाल उसके भाई सुखविंदर ग्रेवाल निवासी लुधियाना पर उसके बयान के आधार पर पर्चा किया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं की। उसकी शादी 7 मार्च 2012 में हुई थी। आरोपी उसके मायके की संपति पर बुरी नजर रखते थे हमेशा उसे दहेज लाने के लिए परेशान करते थे।

खबरें और भी हैं...