पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कथित वीआईपी लोगों की गाड़ियोंं के खिलाफ खत्री सभा जाएगी हाईकोर्ट

कथित वीआईपी लोगों की गाड़ियोंं के खिलाफ खत्री सभा जाएगी हाईकोर्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कथिततौर पर अपनी गाड़ियो पर वीआईपी स्टीकर लगा कर पुलिस आम लोगों को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ शहर के सामाजिक संगठनों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करने का मन बनाया है। इन लोगों के खिलाफ कोई ठोस नियम ना बनाने से परेशान होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूर्यवंशी खत्री सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह भंडारी ने कहा कि वाहनों पर वीआईपी, सरपंच, प्रैस, पंजाब सरकार जैसे स्टीकर कुछ लोगों ने अवैध तौर पर लगा के रखे है। जो आम जनता पुलिस पर रौब डालते है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अवैध स्टीकरों वाली गाडिया हर जगह पार्क कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को अवैध तौर पर स्टीकर लगा कर व्यवस्था खराब करने वालो पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर राजिंदर उप्पल, कर्म सिंह भंडारी, एडवोकेट राकेश दानिया, अरूण कपिला, वसुदर कपिला, बंटी गरोवर, सैलर कुमार मैनरा आदि हाजिर थे।

सरकार द्वारा नियम ना बनाए जाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सूर्यवंशी खत्री सभा के सदस्य।

खबरें और भी हैं...