शराब पीकर गुुरुद्वारे में दाखिल होने वाले नौजवानों ने माफी मांगी
गुरुद्वारागुरु का बाग धौला में पिछले दिनों शराब पीकर दाखिल होने और गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी से हाथापाई करने के आरोप में नौजवानों ने भरी पंचायत, गांववासियों और पुलिस की हाजिरी में माफी मांगी। जानकारी के अनुसार गत दिनों गुरुद्वारे में कुछ नौजवान शराबी की हालत में अंदर घुसे और हेड ग्रंथी हरबंस सिंह से हाथापाई करते उसकी पगड़ी उतार दी। मामला जब तपा पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने नौजवान बलविंदर सिंह, जगतार सिंह, जगदीप सिंह, जसवीर सिंह, कुलविंदर सिंह और दरबारा सिंह को हिरासत में ले लिया। आज उक्त सभी नौजवानों ने भरी पंचायत, ग्रामीणों और पुलिस की हाजिरी में सभी से माफी मांगी।
इस मौके गांव के सरपंच राम सिंह, मग्घर सिंह, बलजिंदर सिंह, मक्खन सिंह, मलकीत चीमां, परमिंदर सिंह, जगदीप सिंह, जगतार सिंह, बलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, जगजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, जगसीर सिंह, हरदीप सिंह और नायब सिंह आदि हाजिर थे।