पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्राले ने कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 लोग चपेट आए, 4 घायल

ट्राले ने कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 लोग चपेट आए, 4 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारदोपहर संघेडा रोड पर ट्राले ने आगे जा रही आल्टो कार को टक्कर मार दी। हादसे में सामने से रहे बाइक सवार 2 लोग चपेट में आने से 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार खतानों में पलट गई। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार आल्टो कार में सवार सुखवीर सिंह निवासी झलूर अपने साथी हरजिंदर सिंह के साथ महलकलां को जा रहा था कि संघेडा रोड पर जैसे ही वह पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ने लगा तो पीछे से रहे ट्राले ने टक्कर मार दी और सामने से बाइक पर सवार होकर महलकलां से बरनाला जा रहे सुखवीर सिंह और उसका बेटा हरदयाल सिंह कार की चपेट में गए। घटना के बाद कार खतानों में पलट गई और चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने हरदयाल सिंह निवासी महलकलां को डाक्टरों ने राजिंदरा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया।

हादसे के बाद खतानों में पलटी कार।

खबरें और भी हैं...