क्लब के सहयोग से बाला जी का जागरण करवाया
तपाकी ढिल्लों बस्ती के निवासियों की तरफ से हर साल की तरह इस बार भी श्री बाला जी क्लब के सहयोग से बाला जी का चौथा जागरण करवाया गया। जागरण से पहले क्लब के सदस्यों ने मंगलवार को कंजन पूजन किया और छोटी बच्चियों को भोजन करवा उनकी पूजा की।
प्रधान मंगल सिंह, राजू सिंह, बग्गा सिंह और सोनू मल्ली ने बताया कि भ्रूणहत्या एक अभिशाप है। लोगों को लड़का-लड़की के अंदर को खत्म करना चाहिए। जागरण में कलाकारों ने मधुर भजनों से सभी को निहाल किया। इस अवसर पर संत राजगिर जी महाराज, संत बाबा वेद मुनि जी, बाबा डोडे दास, सोमनाथ, राकेश टोना, सतीश कुमार, रछपाल सिंह, सोमनाथ हलवाई, बचना राम, जंटा सिंह, जसपाल सिंह, रिंकू सिंह, वीरपाल कौर, बिमला देवी, रमनदीप कौर, जीत सिंह, छिंदर कौर, राज सिंह आदि मौजूद थे। (परवीन गर्ग)
तपा में जागरण के मौके कन्याओं का पूजन करते क्लब सदस्य।
बरनाला|समाजसेवी केशवगर्ग उनके परिवार की तरफ से विश्व शांति कल्याण के लिए 15 फरवरी से श्री महाशक्ति कलां मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए केशव गर्ग और सुभाष गर्ग ने बताया कि 15 फरवरी से 21 फरवरी तक रोजाना शाम 3 बजे से 7 बजे तक भागवत-भास्कर आचार्य सूर्यकांत शास्त्री जी संगीतमय ढंग से भागवत कथा और भजनों की अमृतवर्षा कर संगतों को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 को भागवत पूजा होगी, 16 को अवतार महिमा, 17 को ध्रुव कथा, 18 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 19 को श्रीकृष्ण लीला, 20 को रूकमणि विवाह और 21 को कथा की समाप्ति होगी और अटूट भंडारा चलेगा। शहरवासियों से सह-परिवार कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।