घने कोहरे और तेज रफ्तारी के चलते 2 बसों में टक्कर, 15 छात्राएं जख्मी
घनेकोहरे के चलते मंगलवार सुबह 8 बजे ठीकरीवाला चौक के पास विभिन्न गांवों से कालेज की छात्राओं को बरनाला लेकर लौट रही हेहर कंपनी की बस और लुधियाना जा रही एलटीसी कंपनी की बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में करीब 15 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। दोनों बसों के चालकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना डीएमसी रैफर कर दिया। एलटीसी बस में 35 के करीब सवारियां मौजूद थी, जोकि बाल-बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह महलकलां, कुरड, छापा, सहजडा, चुहानकेखुर्द, कलालां इत्यादि गांवों से कालेज की छात्राओं को लेकर हेहर कंपनी की बस (पीबी 31-ई 7682) जिसे चालक नीटा चला रहा था। बस में एसएसडी कालेज, एलबीएस कालेज, भाई गुरदास संगरूर कालेज की 25 के करीब कालेज छात्राएं सवार थी कि सामने से एलटीसी कंपनी की बस (पीबी 10 डीएस- 8064) जोकि बठिंडा से लुधियाना जा रही थी से आमने-सामने टक्कर हो गई। बस चालक नीटा ने बताया कि घने कोहरे के कारण हादसा हो गया।
पुलिसने बसों को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई:हादसे केबाद दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर घायलों के बयान दर्ज लिए और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच कर रहे एएसआई चरनजीत सिंह ने कहा कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
छात्राएं बोली- बस का हार्न चल रहा था और ही हेडलाइटें
सिविलअस्पताल में दाखिल छात्राओं ने बताया कि आज एक तरफ जहां घना कोहरा छाया हुआ था वहीं ऊपर से बस की आगे वाली तो हेडलाइटें चल रही थी और ही हार्न। दूसरी तरफ चालक बस को काफी तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। ठीकरीवाला चौक के पास जैसे ही सामने से बस आई तो चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।
दाेनों बस चालक गंभीर जख्मी, डीएमसी रेफर पुलिस ने बयानों के आधार पर शुरू की कार्रवाई
सिविल अस्पताल में दाखिल छात्राएं जोकि सभी घायल हो गई।
हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हेहर कंपनी की बस।
हादसे में क्षतिग्रस्त एलटीसी कंपनी की बस।