बेसहारा पशु आगे आने से कार पलटी, 2 जख्मी
बरनाला | बीतीरात ठीकरीवाला चौक के पास बेसहारा पशु आगे आने से कार पलट गई और उसमें सवार 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह और सतनाम सिंह निवासी बरनाला कार में सवार होकर ठीकरीवाला चौक से जा रहे थे कि बेसहारा पशु के आगे आने से कार पलट गई और दोनों घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।