एसएसडी कालेज में वजीफा परीक्षा आज
बरनाला|एसएसडी कालेज में आज बुधवार 10 फरवरी को होशियार जरूरतमंद विधार्थियों के लिए वजीफा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कालेज प्रिसिंपल डा.बलविंदर सिंह गिल ने बताया कि वजीफा टेस्ट के पहले तीन विधार्थियों को 5100, 3100 2100 रूपये दिए जाएंगे। इसके अलावा एक से दस रैंक के विधार्थियों को ट्यूशन फीस से 50 फीसदी, 11 से 20 रैंक तक के 40 फीसदी, 21 से 40 रैंक तक के 35 फीसदी और 41 से 100 रैंक तक के विधार्थियों को 25 फीसदी छूट दी जाएगी। इस मौके उनके साथ एसडी सभा के महासचिव एडवोकेट शिवदर्शन शर्मा, प्रधान डा.भीमसेन गर्ग, शिव सिंगला आदि मौजूद थे।