डीसी ने ली अधिकारियों की क्लास
नवनियुक्तडीसी बरनाला भूपिंदर सिंह राए जिले के सभी विभागों के अफसरों की क्लास ली।
डीसी ने दो टूक कहा कि प्रदेश केन्द्र सरकार की तरफ से शुरू की गई स्कीमों को लागू करने में अगर कोताही दिखाई गई तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सभी अधिकारी अपना काम तनदेही से करे। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए खर्च करके स्कीम जनता के लिए लाई जाती है। इसे लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार सेवा के अधिकार कानून को सही तरीके से लागू किया जाए।
डीसी ने कहा कि वह शहर की ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने लोगों को रही समस्या को हल करने के लिए शहर के सामाजिक धार्मिक व्यापारिक संगठनों से बैठक करेंगे। इस मौके पर एडीसी अमनदीप बांसल, दर्शन दास बैरागी, वरिंदर सिंह, गगनदीप सिंह बराड़ आदि हाजिर थे।