परिवार जोड़ो मुहिम से 600 परिवार जुड़े : जगसीर
बरनाला|आम आदमीपार्टी की परिवार जोड़ो मुहिंम के तहत जिला बरनाला में पहले दिन करीब 600 परिवारों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवा कर उन्हें पार्टी के साथ जोड़ा गया। विधान सभा हल्का बरनाला के मीडिया इंचार्ज जगसीर सिंह संधू ने कहा कि बरनाला के गांव नंगल ठुल्लेवाल के 600 परिवार पार्टी से जुड़े। मुहिंम के तहत पार्टी के लोग हर घर में दस्तक दे कर लोगों को पार्टी का एजेंडा बताते है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के हक में एक लहर चल रही है। इस मौके पर कुलदीप लहगल, मोती सिंह, मीता, मक्खन सिंह आदि हाजिर थे।