पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक से लोगों को किया जागरूक

नाटक से लोगों को किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|गुरशरन सिंहकी याद को समर्पित रंगमंच दिवस 27 सितंबर को बरनाला की अनाज मंडी में संघर्षशील संगठनों की तरफ से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक खेले जा रहे हैं। इसी तहत मंगलवार को लक्खी काॅलोनी और एसडी काॅलेज चौक में लोक रंगमंच नाटक टीम की तरफ से नुक्कड़ नाटक अच्छे दिन आने वाले हैं का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जगजीत सिंह, नारायण दत्त, हरचरन चहल, प्रेम कुमार, शमशेर सिंह, प्रदीप कुमार, गिरीश कुमार, अनिल कुमार, सुखविंदर सिंह, राजिंदरपाल, हरचरन चन्ना, गुरमीत सुखपुर, राजीव कुमार, अमृतपाल, कमल शर्मा ने 27 सितंबर रात को शहर की अनाज मंडी में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह नुक्कड़ नाटक 26 सितंबर तक जारी रहेंगे।