पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने मनाया स्वच्छता दिवस

बच्चों ने मनाया स्वच्छता दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|मंगलवार कोमदर टीचर स्कूल के प्री-प्राइमरी के बच्चों ने स्कूल में डायरेक्टर कपिल मित्तल की अगुवाई में स्वच्छता दिवस मनाया। इस दौरान बच्चों में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर स्कूल के डीन अजयपाल जसवाल और स्वर्णजीत शर्मा ने बच्चों को बताया कि हमें अपने घर, आसपास और स्कूल की सफाई रखनी चाहिए और पानी को हमेशा ढककर रखें। इसके अलावा बच्चों को अपने शरीर, नाखूनों और दांतों की भी सफाई रखने के बारे में प्रेरित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर कपिल मित्तल और चेयरमैन निशि मित्तल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं करवाने का मकसद बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागृति लाना है। विजेता बच्चों को सम्मानित करके उन्हें बधाई दी गई और बच्चों को आशीर्वाद देते उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की गई।