पुलिस के खिलाफ किसान निकालेंगे रैली
वीरवारको भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) की बैठक मेजर सिंह प्रधान की अगुवाई में संघेडा में हुई। बैठक में ब्लाक महलकलां के प्रधान जगराज सिंह हरदासपुरा भी विशेष तौर पर पहुंचे।
बैठक में आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंह संघेडा की की तरफ से पुलिस प्रशासन को गुमराह कर बीकेयू के प्रधान मेजर सिंह, किसान जसवंत सिंह, मंदर सिंह, गुरदीप सिंह, बलवीर सिंह और भुरा सिंह पर मामला दर्ज करवाने का जमकर विरोध किया गया और साथ ही पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की गई। किसानों ने कहा कि आढ़तिया एसो. के प्रधान दर्शन संघेडा ने सरेआम गुंडागर्दी करते संघेडा में एक किसान की जमीन पर सारे नियम-कानून छिक्के टांगकर सरकारी रास्ते को बंद कर दिया और अपना निजी रास्ता निकाल लिया। किसानों ने जब विरोध किया तो उलटा पुलिस ने किसानों पर ही मामला दर्ज कर दिया। किसानों ने कहा कि किसानों पर दर्ज झूठे मामले को रद्द करवाने और आढ़तिया एसो. के प्रधान दर्शन संघेडा पर सरकारी जायदा पर कब्जा करने का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर 15 फरवरी को संघेडा़ में रोष रैली की जाएगी। इस मौके अंग्रेज सिंह, नत्था सिंह, जगतार सिंह, तेजा सिंह, भुरा सिंह, जरनैल सिंह आदि मौजूद थे।
वीरवार को संघेडा में बैठक कर रैली संबंधी विचार करते किसान।