शहरवासी बोले- नहीं करेंगे चाइनीज डोर का इस्तेमाल
आदेशों की उड़ी धज्जियां, धड़ल्ले से बिका चाइनीज डोर
पतंगके साथ आज हवा में चाइनीज डोर के रूप में जिला प्रशासन के आदेश भी उड़ेंगे। बसंत पंचमी के एक दिन पहले वीरवार को शहर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित चाइनीज डोर की जमकर खरीदारी हुई। युवक सरेआम दुकानों स्टोर्स से डोर खरीद कर ले जाते रहे।
वहीं लोगों की जान का खौफ बनी चाइना डोर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। डीसी की तरफ से करीब एक माह पहले चाइना डोर बेचने खरीदने पर रोक लगा दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन इन चाइना डोर की बिक्री में प्रशासन की नकेल ढीली हो गई।
सभी को आगे आना चाहिए : सौरव सिंगला
आईबीटीके डायरेक्टर सौरव सिंगला ने कहा कि हम सभी को मिलकर ही इस चाइनीज डोर के खिलाफ अभियान छेड़ना चाहिए। हम खुद ही जागरूक नहीं है तो दूसरों को भला क्या रोकेंगे।
शरीर के लिए घातक है डोर : आशु भूत
आशुभूत ने कहा कि चाइनीज डोर काफी खतरनाक है। क्योंकि इस डोर पर कई कैमिकल लगे होते हैं और यह काफी मजबूत होती है। इसकी चपेट में आकर जहां लोग घायल हो जाते हैं वहीं रोजाना पशु-पक्षी भी घायल होकर सड़कों पर तड़पते रहते हैं।
सख्त सजा का भी हो प्रावधान : विष्णुदेव
व्यापारीनेता विष्णुदेव सिंगला ने कहा कि चाइनीज डोर बेचते समय दुकानदार को पकड़ने के बाद उसे थाने में ही जमानत देकर रिहा कर दिया जाता है। इसके लिए सख्त कानून बने और सख्त सजा का भी प्रावधान होना चाहिए।
अगर कोई सूचना दे तो पुलिस करेगी रेड
^अगरकोई पुलिस को चाइनीज डोर के वारे में सूचना देता है तो पुलिस रेड करेगी। चाइनीज डोर बेचना नियमों के उल्ट है। पुलिस बेचने वालो पर सख्त कार्रवाई करने को वचनबद्ध है। पलविंदरसिंह चीमा, डीएसपी
चाइनीज डोर खरीद कर ले जाते युवक।
दुकानदारों ने दोगुने किए दाम
डोरकी दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि पुलिस की सख्ती के कारण 300 रुपए में मिलने वाला गुट अब 600 रुपए का हो गया है। पतंग की दुकानों पर चाइनीज डोर नहीं रखी जाती, बल्कि डोर पास वाली दुकानों, कार स्कूटी के अंदर रख कर बेची जाती है।
चाइनीज डोर को रखें बच्चों से दूर : गर्ग
शहरवासीचेतन गर्ग ने कहा कि चाइनीज डोर काफी खतरनाक है। आज बसंत पंचमी पर इसका कदाचित इस्तेमाल ना करें। चाइनीज डोर को अपने बच्चों की नजर से दूर रखें।