तपा में बसपा की बैठक आज
तपा|बहुजन समाजपार्टी जिला बरनाला के महासचिव करमजीत सिंह खुड्डीकलां और हल्का संगरूर के इंचार्ज डा.मक्खन सिंह विशेष तौर पर पार्टी वर्करों को उत्साहित करने और पार्टी नीतियों से अवगत कराने के लिए तपा में बुधवार को डा.भीम राव अंबेडकर स्कूल में सुबह 10 बजे पहुंच रहे हैं। जग्गा सिंह ताजोके ने बताया कि इस अवसर पर भारी संख्या में वर्कर पहुंच रहे हैं। (परवीन गर्ग)