आंगनबाड़ी यूनियन का सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का ऐलान
बरनाला|आंगनबाड़ी यूनियनब्लाक बरनाला की बैठक में सालाना रिपोर्ट पेश की गई। बैठक जिला प्रधान बलराज कौर की प्रधानगी में हुई। इस बैठक में 100 से अधिक डेलीगेटो ने भाग लिया। इस मौके पर हाजिर मेंबरों ने सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर शुरू किए संघर्ष को जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी मांगो के लिए सरकार से लड़ाई को जारी रखेंगे। इस मौके पर उन्होंने सभी वर्करों को पक्की नौकरी देने का मांग की।